February 5, 2026
IMG-20260104-WA0038

india24x7todaynews।। संपादक राजू गुप्ता।।भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जबलपुर टीम की जिला कार्यकारी सदस्य श्रीमती रूपा दहिया जी द्वारा आज एक अत्यंत सराहनीय, संवेदनशील एवं मानवीय कार्य किया गया। उनके अथक प्रयासों से दो निर्धन बच्चियों का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत विधिवत रूप से पंजीकृत कराया गया।

विशेष उल्लेखनीय यह है कि

दोनों बच्चियों की विवाह की इच्छा उनकी स्वेच्छा एवं सहमति से थी, तथा रूपा दहिया जी ने दोनों परिवारों से संवाद स्थापित कर परिवार की पूर्ण सहमति सुनिश्चित की। उनके प्रयासों से न केवल बच्चियों को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान प्राप्त होगा, बल्कि यह कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देगा।

इस मानवीय पहल से समाज में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रति विश्वास और अधिक सशक्त हुआ है, तथा संगठन की भूमिका जनहितैषी एवं विश्वास योग्य संस्था के रूप में और मजबूत हुई है। दोनों परिवारों ने संगठन के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश मे कहा कि

“रूपा दहिया जी द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता यदि ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण से कार्य करे तो समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ऐसे सभी कार्यकर्ताओं पर गर्व करता है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

संगठन के शिवम तिवारी,कृष्णा यादव,मनीष गुप्ता,शोम्पा चटर्जी, अनिता दुबे,युवराज सिंह राठौर,जीवनलाल जैन चायवाले,सोना जैन, भावेश नाहर, अंकित जैन एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी ने भी अपने संदेश मे कहा कि“रूपा दहिया जी का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने नारी सम्मान, सामाजिक सहमति और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम कामना करते हैं कि उनका यह समर्पण संगठन के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत बने।”भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट रूपा दहिया जी को इस अनुकरणीय सामाजिक कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है और आशा करता है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *