February 5, 2026
IMG-20250428-WA0079

इमारत-ए- शरिया, फुलवारी शरीफ, पटना तथा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं की अपील पर नए वक्फ कानून के खिलाफ तंजीम, सुपौल जिला के नेतृत्व में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग के साथ अन्य समुदाय के लोगों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सुपौल के ईदगाह मैदान में आयोजित सभा में मौजूद लोगों ने पैदल मार्च कर नगर के मुख्य मार्ग हुसैन चौक, महावीर चौक, लोहिया नगर चौक, अंबेडकर चौक होते हुए नगर का भ्रमण किया

ईदगाह मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इमारत-ए-शरिया के उप सचिव मुफ्ती सोहराब नदवी ने कहा कि नया वक्फ कानून मुसलमान के लिए काला कानून जैसा है, वक्फ की संपत्ति जैसे- मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान एवं मदरसा मुसलमानों द्वारा स्वयं दान की गई संपत्ति है, जिसकी देखरेख वह स्वयं कर रहे हैं, परंतु सरकार इसमें दखल अंदाजी कर मुसलमान से उनका हक छीन रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *