February 5, 2026
Oplus_16777216

Oplus_16777216

मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड में शुक्रवार को तीन दिवसीय खुरहान खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस महोत्सव का उद्घाटन डीआईजी मनोज कुमार, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, एसडीएम एसजेड हसन एवं मुखिया मंजू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों का होना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा, “अब वह समय नहीं रहा जब खेल को केवल मनोरंजन माना जाता था। आज खेल के क्षेत्र में भी उज्ज्वल करियर की संभावना है।” उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की और कहा कि “खेलों से बच्चे नशे की आदतों से भी दूर रहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *