india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।ग्रेसीम केमिकल डिवीजन के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी श्री सागर खददा ने बताया कि उध्योग़ में सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।इसमे सुरक्षा नारा, पोस्टर, सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। उध्योग़ ने इस वर्ष की विषय लोगो को सलंग्नता,शिक्षित और सशक्त करे पर सभी कार्यकर्मो का आयोजन किया।इस दौरान अपनी रहवासी कॉलोनी में भी माहिलाओ ओर बच्चो के लिए सुरक्षा सम्भन्धित कार्यक्रम आयोजित किये गए।तथा पुरस्कार वितरण किए गए.

मुख्य कार्यक्रम दिनांक 12 को परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इकाई प्रमुख ओर अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता रहे।कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन से हुई । इसके इकाई प्रमुख श्री अशोक गुप्ता ने अपने संबोधन में सलंग्नता , शिक्षण ओर शशक्तिकरण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने ने सभी से आव्हान किया कि उध्योग़ में उत्पादन या विक्रय के साथ साथ व्यक्तिगत सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है। व्यक्ति अपने कार्य स्थल से सुरक्षित , स्वस्थ प्रसन्नचित होकर अपने परिवार के पास जाता है यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख श्री विनोद मिश्रा ने सभी को सुरक्षा शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में वित्त प्रमुख श्री मनोज काबरा , तकनीकी प्रमुख श्री परिश द्विवेदी, श्री ऋषभ चोपड़ा ने भी विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम लैंक्सेस के सुरक्षा अधिकारी श्री अनन्दा देव दास ने भी विचार रखे। उन्होंने केमिकल डिवीजन के सुरक्षा उपायों पर प्रसन्नता प्रकट की। कार्यक्रम में श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों, विभिन्न ठेकेदारों द्वारा भी सुरक्षा पर विचार प्रस्तुत किये गए। विभिन्न प्लांट के कर्मचारियों द्वारा नाटकों का मंचन भी किया गया। जिसकी सभी ने सराहना की।कार्यक्रम में केमिकल डिवीजन के सभी अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रिया पांडे और श्री विजय अजमेरा ने किया। अंत मे आभार श्री सागर खददा ने प्रकट किया।
