March 26, 2026
IMG-20260312-WA0027

india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरथुन से राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट परीक्षा मे जिले मे चतुर्थ स्थान पर श्री सूरज खारोल का और जिगर पंवार का चयन हुआ श्री सत्यनारायण उपाध्याय बना ने सुरेल, नंदियासी,बरथुन मे अपनी मेहनत, लगन और परिश्रम से दिव्यांगता के बावजूद तन मन धन और पूर्ण समर्पण से अब तक 59 बच्चो को चयनित करवाने मे सफल रहे विभाग ने आपको राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट परीक्षा का ब्लाक मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किया था,अपनी कर्तव्यपरायणता के कारण श्री उपाध्याय को विभाग ने राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट का ब्लाक मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया था विज्ञान और गणित विषय के होनहार शिक्षक कवि,लेखक,मिमिक्री कलाकार,क्रिकेटर, मंच संचालक और विभिन्न राष्ट्रीय सम्मानो से सम्मानित

उम्मीद रत्न” ,”दिव्यांग रत्न“,

“द रियल हीरो”,डाॅक्टर ए.पी.जे.अब्दुल कलाम इनोवेटिव टीचर अवार्ड और अभी हाल मे ही विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे

दधीची सम्मान” से सम्मानित और सम्मानो की श्रृंखला मे एक और “विनय उजाला”समाचार पत्र इंदौर द्वारा 

“नेशनल बिल्डर अवार्ड” से सम्मानित सत्यनारायण उपाध्याय बना सर को शिक्षा सागर फाउंडेशन रायपुर (छत्तीसगढ) द्वारा बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह मे आगामी कार्यक्रम मे सम्मानित किया जावेगा श्री उपाध्याय की इस उपलब्धि पर श्री बापू चौधरी,मनोहर उपाध्याय,संदीप श्रीवास्तव ओमप्रकाश शर्मा, छगनलाल खेर,सुखराम वर्मा,जगदीश उपाध्याय,नरेंद्र सिंह रघुवंशी,राजेश उपाध्याय,खूबचंद लोहार,जगदीश कटारिया भरतलाल पाटीदार आदि ने हर्ष व्यक्त किया शुभकामनाये दी और श्री उपाध्याय के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!