February 5, 2026
jagdish mimrot

India24x7todaynews|| अ.भा. बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री के चयन हेतु चुनावो की घोषणा हुई जिसमें आगामी 5 अक्टुबर को चुनाव सम्पन्न होंगे। इसमें राष्ट्रीय चुनाव समिति की घोषणा की गई जिसमें राष्ट्रीय समिति का गठन किये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललितजी बैरवा व महामंत्री मुंशीलाल कुण्डारा का आभार ।
समिति अध्यक्ष पूर्व महापौर मदनलाल ललावत,  समिति के प्रदेश केन्द्र प्रभारी मदनलाल मिमरोट, दिल्ली के राजकुमार गोठवाल, भानुप्रताप बैरवा, राजस्थान के रोडुमल सुलानिया, दिल्ली के मोहनलाल मिमरोट मध्यप्रदेश से सहायक चुनाव अधिकारी जगदीश मिमरोट को बनाया गया।
इस अवसर पर समाजजनो ने श्री मिमरोट का पुष्पहार से स्वागत किया गया। जगदीश मिमरोट ने बताया कि

होने वाले चुनाव पुरे भारत में तीन जगह मतदान केन्द्र बनाये गये है जिसमें प्रथम दिल्ली, दुसरा जयपुर राजस्थान व तीसरा इन्दौर मध्यप्रदेश में बनाये गये है। जहां पर पुरे भारतवर्ष के बैरवा समाज के सदस्यगण अपना मताधिकार का उपयोग कर राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव करेंगे।
इस अवसर पर कमलेश चावण्ड पूर्व पार्षद ने बताया कि मिश्रीलाल गिरी, नारायण ललावत, बाबुलाल चावण्ड, प्रहलाद सिसोदिया, प्रभुलाल कुवाल, आर के बेण्डवाल, प्रमोद बडगोतिया, उमेश धावन, भवानीसिंह बिलवाल पुष्पहार से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *