india24x7todaynews|| लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-जी2 का 9वां केबिनेट संस्थापन समारोह ‘रिद्धिमा’ रविवार, 27 जुलाई 2025 को उज्जैन के एमआईटी कॉलेज परिसर में भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस अवसर पर निर्वाचित वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन डॉ. पंकज मारू ने द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का दायित्व ग्रहण किया। लॉयन डॉ. मारू मई माह में विदिशा (सांची) में हुए लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233-जी के
उपरोक्त जानकारी देते हुए लायन्स क्लब नागदा ग्रेटर के वरिष्ठ एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लॉयन सतीश बजाज ने बताया कि
समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लॉयन संजय खेतान (नेपाल) मुख्य अतिथि एवं संस्थापन अधिकारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लॉयन कुलभूषण मित्तल (जीएटी वाइस एरिया लीडर 2025-26) और लॉयन मनीष शाह (मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए लॉयन मारू ने डिस्ट्रिक्ट, मल्टीपल एवं अंतराष्ट्रीय द्वारा दिये गये लक्ष्यों को प्राप्त कर अधिक से अधिक सेवा गतिविधियॉं संपादित करने का आव्हान किया।
संस्थापन समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन प्रवीण वशिष्ठ, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय, डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सचिव लॉयन सुशील पोरवाल और डिस्ट्रिक्ट केबिनेट कोषाध्यक्ष लॉयन संजीव गोयल सहित बड़ी संख्या में लायन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। आयोजन में अनेक पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रीजन चेयरपर्सन, झोन चेयरपर्सन एवं डिस्ट्रिक्ट के 138 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रथम उपाध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान नए सत्र में प्रारंभ हुए नवीन क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों का सम्मान किया गया तथा सभी को आगामी सत्र में सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में लायन्स क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष लॉयन डॉ. हिमांशुदत्त पाण्डेय, सचिव लॉयन जया राठी, कोषाध्यक्ष लॉयन सलीम खान, प्रथम उपाध्यक्ष लॉयन डॉ. ओम बैरागी, पूर्व अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन वरिष्ठ लॉयन सतीश बजाज, लॉयन अजय पोरवाल, लॉयन अशोक बिसानी, लॉयन सोनु मारू की सक्रिय भागीदारी रही। इस महत्वपूर्ण पद का दायित्व ग्रहण करने पर लॉयन्स ऑफ नागदा के सभी लायन्स क्लब्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लॉयन मारू को बधाई दी हैं
