India24x7todyanews|| पुजारी श्री श्री 108 रमेश जी पर्वत गोस्वामी के आशीर्वाद से सामाजिक समरसता मंच नागदा के तत्वावधान में पाल्या कला स्थित श्री निलकंठेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा भीकमपुर के लिये निकाली जावेगी।
समिति सदस्य भगवती पांचाल ने बताया कि पवित्र श्रावण माह में दिनांक 30 जुलाई बुधवार को सुबह 8 बजे सैकड़ो की संख्या में बाबा के भक्त चंबल का जल लेकर कांवड़ के साथ नाचते-गाते व भोले बाबा के जयकारो के साथ निकलेंगे। यह यात्रा पाल्याकला स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से छोटा महाकालेश्वर भीकमपुर तक जायेगी। यात्रा के दौरान भक्तजनो को चाय-पानी, फलाहार की व्यवस्था रहेगी। साथ ही कावड यात्रा के पश्चात् भीकमपुर से वापस नागदा लाने की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। सभी भक्तजनों के लिये भोजन की व्यवस्था भीकमपुर में समिति द्वारा रखी गई है। सामाजिक समरसता मंच नागदा का कांवड़ यात्रा का प्रथम वर्ष है।
आयोजन समिति द्वारा अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कांवड़ यात्रा में शामिल होकर बाबा की भक्ति में लीन हो जाय एवं धर्म लाभ अर्जित करें।
यात्रा को सफल बनाने की अपील भगवती पांचाल, नंदकिशोर खारोल, हितेश पांचाल, पं. गोपाल त्रिवेदी, जगदीश देवड़ा, जितेन्द्र गांधी, पवन व्यास, आत्माराम अनकिया सहित आयाजन समिति के सदस्यो ने की है।
