February 5, 2026
IMG-20250809-WA0005

india24x7today।।किसी की मदद कर करके सोशल मीडिया पर हीरोपंती करते बाज नहीं आते हैं नागदा के कुछ समाजसेवी 

यू तो नागदा नगर में बहुत से ऐसे समाजसेवी है ।जो थोड़ी सी समाज सेवा करके सोशल मीडिया पर दिखावा करते ओर हीरोगिरी दिखाते हैं ।वही दूसरी ओर कुछ ऐसे समाज सेवी भी है जो समाज की सेवा करने के बाद नाम तक नहीं लेते हैं ।परंतु आज कल रिल्स बनाने का दौर सोशल मीडिया पर चल रहा है कि हर कोई अपना अपना माहौल बनाने में लगे है। ओर इस दिखावे की दुनिया में हैं नगर के रसुखदार व सामाजसेवीयो ने अपने कुछ चाटुकार पत्रकारों एवं कुछ सोशल मीडिया पर अपने दलालों को बैठा रखा है। जो नगर के गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करते है उसकी हम सराहना करते हैं। परंतु सोशल मीडिया पर उनकी फोटो एवं वीडियो वायरल कर करके जो अपने आप को मसीहा बताते हैं ।वह कहीं ना कहीं उनकी गरीब मजबूर और बेबस लोगों का मजाक उड़ाते हैं। हम ऐसे समाजसेवीयो की घोर निंदा करते हैं। और हमारे पत्रकार मित्रों से अनुरोध करते हैं कि, ऐसे समाजसेवी की फोटो वायरल करो पर कम से कम उन बेबस और असहाय लोगों की फोटो वायरल कर के उनकी मजबूरी का मजाक ना उड़ाए ।और खुद भी ऐसे समाजसेवियों को सलाह दें कि, आप सोशल मीडिया पर न दिखाऐ। यदि आप अच्छा कार्य कर रहे हैं। तो ईश्वर आपको स्वयं देख रहा है ।और कहीं ना कहीं। आपकी मदद करने ईश्वर स्वयं आएगा। हम हमारे समाचार के माध्यम से किसी भी समाज सेवीयो की भावनाओं को आह्त नहीं करना चाहते हैं। बल्कि हम सिर्फ एक मुहिम चला रहे हैं कि आप गरीब मजबूर एवं असहाय लोगों की मदद करें ।परंतु उनकी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर के वाह वाही ना लूटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *