February 5, 2026
IMG-20250814-WA0044

india24x7todaynews।।वर्धमान कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा एवं स्टाफ द्वारा मनीष अग्रवाल एवं अन्य के विरुद्ध 15 अगस्त को कॉलेज परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर कॉलेज को नुकसान पहुंचाने एवं संदिग्ध गतिविधियां करने के संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक उज्जैन के नाम से थाना प्रभारी नागदा को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में यह बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर द्वारा आदेश कॉलेज पर पक्ष में देने के बावजूद भी मनीष अग्रवाल एवं अन्य के द्वारा अपराधी गतिविधियां की जा रही है और पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना एवं बार-बार कॉलेज परिसर के गेट पर लगे एवं कमरों में लगे ताले को तोड़कर कॉलेज की सामग्री एवं गोपनीय दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है

कॉलेज समिति द्वारा बार-बार पत्र देकर प्रशासन को अवगत भी कराया गया किंतु कार्यवाही नहीं होने के कारण आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रैली के माध्यम से थाना नागदा मंडी पर जाकर विद्यार्थियों ने ज्ञापन दिया और कॉलेज में नियमित अध्ययन हो इसकी शिकायत भी प्रशासन को की इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद थे । उक्त जानकारी अग्रोहा शिक्षा समिति अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा द्वारा दी गई एवं ज्ञापन का वाचन धर्मेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *