india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।मध्य प्रदेश के राज्य प्रमुख सुनील शर्मा जी के नेतृत्व में तीन सुत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व कमिश्नर के नाम एडीएम को ज्ञापन व जल सत्याग्रह आंदोलन कर ज्ञापन सोपा गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश में समस्त मठ मंदिर व गोचर भूमियों पर अवैध भूमाफियाओं के कब्जे के विरोध में, महाकाल मंदिर में चल रहे वीआईपी कल्चर के विरोध में व मां शिप्रा की सफाई की जाए। जल सत्याग्रह आंदोलन मां शिप्रा के तट रामघाट पर संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारी एडीएम सीएसपी ने 15 दिन का आश्वासन कार्रवाई का दिया है।
मांगे पूरी न होने पर अगला जल सत्याग्रह आंदोलन मुख्यमंत्री निवास भोपाल झील में होगा। इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश आईटी सेल अध्यक्ष नरसिंह जी गोड, युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरानिया, प्रदेश संगठक चरित्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रघु दास बैरागी, उज्जैन संभाग प्रमुख सुधीर चौहान, उज्जैन संभाग प्रभारी विजय चावला, जिला ग्रामीण अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भाट, जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ध्रुव रघुवंशी, जिला महामंत्री मुन्नालाल सोलंकी, लखन कमल प्रदेश सहित सैकड़ो कार्यकर्ता आंदोलन में उपस्थित हुए।
शिवसेना मध्य प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय सुनील शर्मा जी के आदेश अनुसार मां शिप्रा की सफाई करने हेतु जो मोक्षदा ही नहीं सकता हमको मौत दिलाता है वही मिला और कचरे का अंबार घाटों पर लगा हुआ है यह देखते हो हमारे प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा जी ने आदेशित किया की मां क्षिप्रा की सफाई की जाए वह प्रशासन जो गहरी नींद में सो रहा है उसको उठाया जाए। मठ मंदिर की जमीन गोचर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु भी ज्ञापन दिया जायेगा।
