india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।नवकार सोश्यल ग्रुप के बेनर तले मकला गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल मे छत के पंखे भेंट किये गये।
नवकार सोश्यल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा ने बताया कि जीवदया एवं मानवसेवा के क्षेत्र में ग्रुप द्वारा विगत 15 वर्षो से लगातार ग्रुप सदस्यो एव समाजसेवीयो के सहयोग से सेवाकार्य किये जा रहे है। इसी क्रम में नगर के समाजसेवी लाभार्थी परिवार मनोहलाल रवि कुमार काठेड परिवार की ओर से दिनांक 14 अगस्त गुरूवार को प्रातः 11 बजे एक कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम मकला स्थित स्कुल की प्राचार्या को छत के पंखे भेंट किये गये।
कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती को माल्यार्पण के साथ हुआ। स्कूल की प्राचार्या एवं स्टॉफ की ओर से लाभार्थी परिवार का बहुमान किया गया तथा ग्रुप सदस्यो ने भी अनुमोदना की।
इस अवसर पर राजेश सकलेचा, प्रथम काठेड, शरद जैन, कमल जैन, श्रेणीक बम, रवि संघवी, कृष्णा चोबे, निर्मला, निबुला कमल आदि उपस्थित रहे।
