india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।नागदा के ग्राम डाबरी स्थित यात्री प्रतीक्षालय में बुधवार सुबह एक युवक और नाबालिग युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली। जिसके कारण पुरे नगर में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से सल्फास का पैकेट भी मिला है। सुचना मिलते ही बिरलाग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। ओर पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है जिसके चलते दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
दोनो मृतकों की हुई शिनाख्त
मृतकों की शिनाख्त समरथ सूर्यवंशी (19) निवासी थाना ताल और आलोट की 17 वर्षीय नाबालिग युवती के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि नाबालिग युवती की गुमशुदगी का मामला आलोट थाने में मंगलवार को दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों के परिवारों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल के पास एक बाइक भी खड़ी मिली है। संभवत: दोनों बाइक से ही यहां पहुंचे थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि
मंगलवार को दोनों के घर से भागने की जानकारी मिली है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का ही है। संभवत: दोनों को घरवाले स्वीकार नहीं करेंगे इसलिए यह सुसाइड जैसा कदम उठाया। मामले की जांच जारी है।
जितेंद्र पाटीदार, थाना प्रभारी बिरलाग्राम नागदा