February 5, 2026
Screenshot_2025-08-26-07-21-48-30_e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6

 india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त तेलघानी बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रभारी श्री रविकिरण साहू का अल्प प्रवास पर नागदा आगमन हुआ।

उनके नगर आगमन पर सर्वप्रथम वे उज्जैन फाटक स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी पहुंचे, जहाँ हाल ही में स्व. महेंद्र इंद्र सर के निधन पर उन्होंने शोक व्यक्त किया। तत्पश्चात स्थानीय सर्किट हाउस नागदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा उज्जैन जिला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, पत्रकार गोपाल मावर मंचासीन रहे, तथा नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि के रूप में सत्येंद्र प्रताप सिंह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित नगर आगमन पर श्री साहू का स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर राठौर एवं साहू समाज के सदस्यों ने भी मंत्रीजी का सम्मान कर समाज के विकास एवं उत्थान पर सार्थक चर्चा की। मंत्रीजी ने जानकारी दी कि मां कर्मा देवी की रथ यात्रा एवं कलश यात्रा वर्तमान में पूरे विश्व में भ्रमणशील है और समाज के लोग उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। श्री साहू ने बताया कि जनकल्याण एवं पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं सनातन धर्म के पालन के लिए उन्होंने विगत 3 वर्षों से पैरों में चप्पल नहीं पहनने का संकल्प लिया है।

स्वागत कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन विनोद कुमार गुप्ता, श्यामलाल राठौड़, गोवर्धन गुप्ता, संतकुमार गुप्ता, संजय राठौड़, धर्मेंद्र गुप्ता, महेंद्र राठौड़ एवं विधानसभा प्रतिनिधि हिम्मत राठौड़, नगर मंडल मीडिया प्रभारी निलेश मेहता, चेतन राठौर, अमर सोलंकी, नरेंद्र कोठारी, नरेंद्र राठौर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने साल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर मंत्रीजी का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री साहू ने आश्वस्त किया कि उनके मंत्रालय से उपलब्ध होने वाली सुविधाओं और योजनाओं का लाभ नागदा नगर को प्राथमिकता से प्रदान किया जाएगा।

नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़, नागदा नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, नगर पालिका पीडब्ल्यू अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष रावल, नागदा ग्रामीण अध्यक्ष गोवर्धन परिहार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के वरिष्ठजनों ने मंत्रीजी, गुलाब गोल्हानी जी, नेपाल से पधारे जगतगुरु शिवशक्ति बाबा जी तथा आचार्य यमराज जी का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। अल्प प्रवास के दौरान अपने विभिन्न कार्यों का उदाहरण देकर श्री रवि किरण साहू ने समाज उत्थान के लिए शासन की योजनाओं को अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने का एवं सभी नगर वासियों को आत्मीय संदेश देने का प्रयास किया। जानकारी नगर मंडल के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *