india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।नागदा की एक महिला द्वारा एक गंभीर मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने सतीश वर्रा नामक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 8 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और ₹12 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। नागदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। फिर 14 दिन के जुडियशीयल रिमांड पर भेजा गया ।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी सतीश वर्रा ने विवाह का वादा कर लंबे समय तक उसके साथ पति-पत्नी जैसा संबंध बनाए रखा। भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने पहले ₹2 लाख और फिर पीड़िता के घर के दस्तावेज़ों पर ₹10 लाख का लोन लेकर रकम हड़प ली। जब पैसे लौटाने की बात आई तो आरोपी ने एक लिखित समझौता किया, लेकिन कुछ किस्तों के बाद भुगतान बंद कर दिया।
आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने 8 मई 2025 को नागदा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(n) और 420 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील होने से महिला की गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया।
