February 5, 2026
Screenshot_2025-09-11-19-02-24-18_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

India24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।नगर पालिका की घोर लापरवाही एवं उदासीनता के चलते राहगीरों की जान पर बनी हर रोज ।

जी हां हम बात कर रहे हैं नागदा नगर पालिका की जो इन दोनों अपनी अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। यदि कुर्सी की बात देखी जाए तो उसके लिए राजनीतिक दल के नेताओं को चिंता करनी चाहिए ।परंतु नगर पालिका सीएमओ द्वारा नागदा नगर की प्रमुख समस्या को अनदेखा किया जा रहा है। आवारा मवेशियों ने पुराने बस स्टैंड के प्रमुख मार्ग पर कब्जा कर के बैठे रहते हैं। और वहां से निकलने वाले राहगिरों पर हमेशा जान की जोखिम बनी रहती है। यही नहीं कई बार इन मवेशियों के द्वारा कुछ नगर की जनता जख्मी भी हुई है। परंतु नगर पालिका द्वारा उस दौरान आवारा मवेशियों को पकड़ने का दिखावा करके जनता को गुमराह करती है ।और फिर भूल जाती है ।कहीं ना कहीं नगर पालिका की इस और घोर लापरवाही है। या फिर यूं कहे कि हो सकता है कि, इस मामले को लेकर के नगर पालिका को किसी भी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं पहुंचता है ।इसलिए इस और ध्यान नहीं देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *