February 5, 2026
netaji

india24x7todaynews||संपादक राजु गुप्ता||इतने बडे बडे प्रभावशाली नेताओं एवं प्रतिनिधियों के बाद भी नगर की हर व्यवस्थाओं का हाल हुआ दुर्बल,जनता हुई त्रस्त
यु तो नागदा नगर में देखा जाये तो हर गली में छोटे से लेकर बडे नेताओं का ताता लगा हुआ है।ओर नगर की बात करे तो नगर में ऐसा कोई राजनैतिक पद नही है जो नगर के उर्जावान नेताओं को प्राप्त नही। ओर नगर के सभी नेताओं का भोपाल से लेकर दिल्ली तक सीधे सम्र्पक नही हैै। इसके बाद भी नगर की हर व्यवस्थाओं पर नजर डाले तो क्या कहना ?ेहम इस सामाचार के माध्यम से कुछ अवगत कराते है
दुषित पानी की समस्या
इन दिनों दुषित पानी को लेकर के पुरे नगर की जनता परेशान है ओर नगर की जनता अपने स्वास्थ को लेकर के अस्तपतालों के चक्कर काट काट कर परेशान हो रही है ओर जनप्रतिनिधियों को इस समस्या को दुर करने से ज्यादा सोश्यल मिडिया पर राजनिति सैकने ओर अपनी अपनी वाह वाही लुटने से पुर्सत नही हैै। जबकि नगर की जनता के हितों की चिंता होती तो समस्या का निराकरण होता ना कि राजनिति।
पुलिस व्यवस्था की समस्या
नगर में पुलिस व्यवस्था की बात करे तो थाने पर प्रभारी नही इस बात की जानकारी शायद अपराधियों को भी है इसलिए तो नगर में अपराधों की सख्या बढती जा रही है अभी विगत दिनों पुर्व दिन दहाडे सब्जी मडी में व्यापारी के साथ लुट कर लेना ओर कही ना कही इन अपराधियों को नेताओं का सरक्षण प्राप्त होता है जब ही ओर आरोपीयों को पकडने से पहले कम से कम 11 नेताओं का फोन आ जाता है। ओर पुलिस भी नेताओं के मान सम्मान व अपनी नौकरी बचाने के लिए आरोपीयों को छोेटी मोटी धाराओं में केस बनाकर या दोष मुक्त करके थाने से रवाना कर देती है।
सफाई व्यवस्था की समस्या
नगर के लोगों के स्वास्थ के लिए सबसे बडी नगर पालिका की सफाई व्यवस्था है हर जगह गंदगी ओर बदबु का माहौल व्याप्त है ओर इसके बाद सबसे बडी चैकाने वाली बात है कि इसके बाद भी सफाई सर्वेक्षण अभियान में नगर पालिका का स्थान आना अपने आप में एक सवालिया निशान है।
प्रशासनिकी व्यवस्थाओं की समस्या
नगर की प्रशासनिक व्यवस्था भी कही ना कही भ्रष्ट नेताओं से अछुति नही है नगर की जनता जनसुनवाई को अपने न्याय मागने का अधिकार मानती है परन्तु आवेदन देने के बाद ऐसे कई प्रभावशाली नेताओं ओर अपराधियों के विरूद्ध होने से सारी कार्यवाही रूकी रह जाती है।ओर नगर की गरीब जनता प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट काट कर थक जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *