February 5, 2026
Screenshot_2025-09-12-21-20-07-92_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

India24x7todaynews  ।। संपादक राजु गुप्ता।।नागदा जंक्शन में बीते दिनों नगर में सप्लाई मटमेले पानी की पुष्टि नपा की जल कार्य समिति के सभापति ने करते हुए अपने कर्मों का घड़ा दूसरी के सर फोड़ने का मामला खासी चर्चा में है । एक तरह से बदले पानी के रंग ने सत्तापक्ष के जवाबदारों के चेहरे का रंग भी उड़ा दिया हैं ।

यह है मामला 

 नगर के वाशिंदों स्वास्थ्य के साथ जो खिलवाड़ मटमेला पानी पिला कर जो खिलवाड़ नपा के नपा के जवाबदारों की ओर से किया गया है उसको लेकर भाजपा के बड़े ओहदेदारों में खलबली मचा दी । ईमानदारी के राग अलापने वाले क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को भी जनता कोसने लगी हैं । वैसे एसडीएम न्यायालय में न्यूसेंस का प्रकरण प्रस्तुत होना इस बात को प्रमाणित कर रहा हैं कि जल सप्लाई के मामले में नपा के जवाबदारों ने घोर लापरवाही की हैं ? वैसे यह मामला एसडीएम के न्यायालय में अभय चोपड़ा की ओर से अधिभाषक एस के शाहू ने शुक्रवार वाद दायर किया गया । 

एसडीएम ने जारी किया नोटिस 

नागदा के अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री मती रंजना पाटीदार ने नगर पालिका नागदा के मुख्य नगर पालिकाअधिकारी को प्रदूषित जल प्रदाय के परिवाद मे नोटिस भेजकर जबाब मांगा है। 

वाद दायर किया

पक्षकार अभय चोपड़ा के लिये आज न्यायालय मे बी एन एन एस के अन्तगत दूषित पेयजल के लिये सावजनिक प्रदूषण का वाद दायर करने की पुष्टि की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *