india24x7today।। संपादक राजु गुप्ता।।एसपी साहब क्या पुलिस से जुड़े अपराधों के लिए प्रत्येक मंगलवार को नगर में नहीं लग सकती है जनसुनवाई?
यु तो नागदा नगर संवेदनशील गढ़ माना जाता है यहां पर सिमी जैसे कई आपराधिक संगठन फल फूल रहे हैं इनके अलावा एक लाख से ऊपर की आबादी होने के बाद नागदा नगर में भी अपराधों की संख्या बढ़ते जा रही है। और यदि बात करें नागदा के आसपास लगे गांव की तो ऐसे ही कई गरीब और शोषित परिवार है। जो अपराधियों के डर के मारे उज्जैन जाने की हिम्मत नहीं दिखा पाते हैं। और यदि हिम्मत करते हैं तो भी कहीं ना कहीं अपराधियों के द्वारा उन्हें डराया धमकाया जाता है। और कई बार एक्सीडेंट का नाम देकर उनका काम तमाम कर दिया जाता है यदि दूरी के हिसाब से भी देखा जाए। तो नागदा से उज्जैन की दूरी 50 किलोमीटर से अधिक होने के कारण प्रत्येक मंगलवार को न्याय की गुहार लगाने के लिए लगने वाले गरीब एवं शोषित परिवार नहीं जा पाते हैं। इसलिए हम जिला कप्तान एसपी महोदय से अपील करते हैं कि नागदा में शीघ्र अतिशीघ्र जनसुनवाई की वैकल्पिक सुविधा सुचारू रूप से चालू करवाई जाए ।ताकि नागदा नगर एवं आसपास की जनता न्याय के लिए गुहार लगा सके। नगर से जनप्रतिनिधियों एवं राज्य नेताओं से भी अपील करते हैं कि नगर में पुलिस संबंधित अपराधों को लेकर के भी जल्द से जल्द प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई लगाई जाए।
