February 5, 2026
IMG-20250916-WA0041

 india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।आज दिनांक 16.09.2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के सफल क्रियान्वन हेतु समन्वय बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्रीमति रंजना पाटिदार कि अध्यक्षता में सपन्न हुआ बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति संतोष ओपी गेहलोत ,उपाध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र शर्मा ,भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री विजय पटेल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रेमकुमार सुमन उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्लाॅक मेडिकल आॅफिसर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टुम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्येश्य महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुडी समस्याओं से पहचान करना एवं उनको स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना ,मातृ व शिशु सेवाओं में सुधार किशोरीयों पोषण व रक्त अल्पता की कमी व जागरूकता पेदा करना ,गैर संचालित रोग ,रक्त चाप मधुमेह केंसर ,एनिमिया ,सिकल सेल तथा संचारी रोग क्षय रोग कुष्ठ रोग कि स्क्रिनिंग कर जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध करवाना इस हेतु दिनंाक 20 सितम्बर 2025 को सिविल अस्पताल नागदा में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जावेगा तथा 24 सितम्बर 2025 को नाग महाराज मंदिर पाल्याकलां वार्ड 21 नागदा में स्वस्थ नारी स्वास्थ्य परिक्षण एवं उपचार शिविर एवं दिव्यांगजन स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया जावेगा। शिविर में सभी हितग्राही अपना आधार कार्ड व समग्र आईडी लेकर के आवे। इस अवसर पर बीपीएम श्रीमति भावना त्रिवेदी ,बीसीएम श्रीमति श्रुतिका भोंडवे ,बीईई श्री बी.एल. सोनी एवं अनोखीलाल प्रजापत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *