India24x7todaynews ।। खाचरोद, मध्यप्रदेश। ग्राम संडावदा एवं आसपास के क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक रोग एवं अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का गुरुवार को राजस्व टीम द्वारा क्रॉप कटिंग सर्वे किया गया। इस सर्वे का आयोजन शासन के निर्देशानुसार किया गया था ताकि प्रभावित किसानों को उचित राहत एवं सहायता प्रदान की जा सके।राजस्व विभाग के पटवारी सरपंच ग्राम कोटवार एवंक ग्राम पटवारी सर्वेयर दयाराम चंद्रवंशी की संयुक्त टीम ने किसानों के खेतों का दौरा कर सोयाबीन फसल की कटाई कर नुकसान का आकलन किया। सर्वे इस सर्वे के बाद शासन द्वारा प्रभावित किसानों को फसल नुकसान की भरपाई हेतु आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे किसानों को राहत मिले और वे अपने कृषि कार्यों को पुनः कर सकें।
