February 5, 2026
rashid
india24x7todaynews||– उज्जैन में आयोजित परिकल्पा संस्कृतिक संस्था के बैनर तले आयोजित संजा अखिल भारतीय लोक उत्सव 2025 मालवी संस्कृति का पर्व के एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर कुमारी स्वरा खण्डेलवाल  ने “अभीरंग नाट्यगृह ” कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में अपने नृत्य से सभी दर्शकों का मन मोह लिया l प्रतियोगिता को आयु के हिसाब से वर्ग में बांटा गया था जिसमें एकल एवं सामुहिक लोकनृत्य और सामुहिक लोकगीत सम्मिलित थे l सभी आयु के प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में बड़ चढ़कर भाग लिया l प्रबंधक मंडल ने पहली बार 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया l  संस्था की निदेशक डॉ पल्लवी किशन है, देश विदेश से आए हुए लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति ने भी उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया l अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगियों में स्वरा खंडेलवाल नागदा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर नागदा नगर का गौरव बढ़ाया ,अब आगे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर भी स्वरा को मिलेगा , संस्था द्वारा सभी प्रतियोगी को  प्रशंसनीय प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, परिजनों और मित्रो ने स्वरा खंडेलवाल के उत्कृष्ट भविष्य की कामना की l कार्यक्रम का संचालन संस्था के लोकेश सिंह तोमर द्वारा किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *