February 5, 2026
IMG-20251008-WA0003

india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।नागदा महिला बाल विकास विभाग और मिशन नीव कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में 8 वे राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत ईसीसीई थीम आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और प्री स्कूल शिक्षक की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रकाश नगर स्थित गुरुकुल स्कूल में किया गया।

परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा के नेतृव में हुआ सम्पन्न 

मिशन नीव कार्यक्रम जिला समन्वयक लोकेन्द्र तंवर ने बताया की महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पोषण माह अंतर्गत विभिन्न गतिविधि आयोजित हो रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नागदा परियोजना में पोषण भी पढ़ाई भी अंतर्गत ईसीसीई थीम अनुसार स्कूल शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता का संयुक्त प्रशिक्षण मिशन नीव द्वारा परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा के नेतृव में हुआ।

बच्चो के सीखने के मॉड्यूल, आधारशीला पाठ्यक्रम आदि पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम में तंवर ने विकास के 5 आयाम, पोषण के साथ पढ़ाई कैसे जरूरी हैं, बच्चो के सीखने के मॉड्यूल, आधारशीला पाठ्यक्रम आदि पर प्रकाश डाला। परियोजना अधिकारी वर्मा ने कार्यशाला को सम्बोधित कर कहा की पोषण माह की हर बार की नई थीम समाज में नया परिवर्तन और जनजागरण लाती हैं। पर्यवेक्षक नीता सुयल ,टीना बैरागी, राहत खान ने जंक फूड का उपयोग कम कर स्वदेशी वस्तु का अधिक उपयोग करने, मोटापा कम करने, पोषण वस्तु का उपयोग करने आदि विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलकार्य सभापति प्रकाश जैन ने उपस्थित हो कहा की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सरकार की रीड की हड्डी हैं, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक बड़ जाती हैं की हम पोषण भी पढ़ाई भी, बच्चो की शिक्षा, बच्चो के पोषण आदि जनजागारण कार्यकर्मो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। अंत में कार्यक्रम का आभार गुरुकुल स्कूल डायरेक्टर राजेश शर्मा ने माना। इस अवसर पर परियोजना नागदा की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और गुरुकुल स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *