india24x7todaynews।। संपादक राजू गुप्ता।।नागदा जर्नालिस्ट क्लब नागदा के द्वारा श्री नंदलाल यादव, उज्जैन को क्लब के संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया है.

गौरतलब है कि हाल ही में श्री यादव सोसाईटी फॉर प्रेस क्लब उज्जैन के निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुने गये है तथा नागदा जर्नलिस्ट क्लब के सदस्यो ने सोमवार दोपहर 4 बजे उज्जैन स्थित मुख्य मंत्री कार्यालय पहुंचकर संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा के मार्गदर्शन में क्लब के संरक्षण पद पर श्री यादव जी के मनोनित होने पर उपस्थित सदस्यो द्वारा श्री यादव का गर्मजोशी के साथ पुष्पहार गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित की l इस अवसर पर श्री यादव जी ने कहा कि हर प्रकार से आपके व आपकी टीम सहित सभी पत्रकारो के सहयोग के लिये सदेव तत्पर रहुगा l नागदा जर्नालिस्ट क्लब का गठन हाल ही में पत्रकारों की हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. जिसका विस्तार सकलेचा द्वारा नागदा शहर ही नहीं शहर के अलावा कई अन्य नगरों में क्लब की शाखाएँ खोलकर किया गया है.
उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष नन्दलाल यादव नागदा जर्नालिस्ट क्लब के संरक्षक चुने जाने पर नागदा जर्नलिस्ट क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा, अध्यक्ष मांगीलाल पोरवाल, सचिव दीपक जैन, उपाध्यक्ष दिनेश सोलंकी, मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन, सहसचिव पंकज अग्रवाल सहित उज्जेन शहर के कई पत्रकार साथि उपस्थित थे सभी ने इस अवसर पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
