india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।एगोशदीप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नागदा के बैनर तले सोमवार दोपहर पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरक एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभा कक्ष प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों, विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ की सम्मानजनक उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत निर्भीक एवं निष्पक्ष कलमकारों का आभार व्यक्त करना, उनके योगदान का सम्मान करना तथा विद्यार्थियों के बीच पत्रकारिता जगत के अनुभव साझा करना रहा। इसी क्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से आमंत्रित अतिथियों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, मूल्यों तथा जनहित से जुड़े दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आयोजन में प्रदेशस्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार कैलाश सनोलिया, वरिष्ठ पत्रकार शरद गुप्ता, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, ओमप्रकाश पुरोहित, प्रशांत मेहता, सलीम खान, राजेश रघुवंशी, राजेश सकलेचा, तथा नगरपालिका जल कार्य समिति अध्यक्ष प्रकाश जैन ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया। अतिथियों ने पत्रकारिता में सत्य, साहस एवं निष्पक्षता के महत्व पर बल देते हुए छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने, समाज और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने तथा शासन द्वारा लागू सूचना के अधिकार (RTI) के मूल उद्देश्य और उपयोग को समझने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राघव दिक्षित(८८ किलोग्राम वर्ग वैट लीफ्टींग), प्रीतेश चावड़ा (वुशू खेल स्पर्धा), नेहा सोलंकी (रस्सी कूद प्रतियोगिता) को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में श्री बंटी जटिया, श्री चेतन नामदेव, जीतेन्द्र जी चौहान, लोकेश जी पत्रिका, महेंद्र जी जोशी, मांगीलाल जी पोरवाल , मुकेश जी जैन, निलेश जी मेहता, पवन जी जाट, प्रमोद जी शुक्ला, दिनेश जी सोलंकी, राजू जी गुप्ता, रशीद जी खान, रवि जी रघुवंशी, संदीप प्रभात जी शर्मा, शरद जी गुप्ता, शरद जी ओझा, उदित जी सोनकिया ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई |
विद्यालय की ओर से एगोशदीप समिति अध्यक्ष श्री राम अवतार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा एवं सबसे युवा पत्रकार सुश्री विधि मालपानी ने किया एवं समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
