February 5, 2026
cropped-IMG_20250704_214158.jpg

India24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।राज्य शिक्षक संघ ब्लॉक नागदा खाचरोद के अध्यक्ष पूरालाल गुजराती ने बताया कि खाचरोद विकासखंड में अध्यापकों का महंगाई भत्ता एवं क्रमोन्नत वेतनमान का एरियर भुगतान कई संकूलो में लंबित है।
संगठन के जिला कार्यकारिणी उज्जैन के आह्वान पर प्रत्येक विकासखंड में एरियार भुगतान हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। उसी कड़ी में खाचरोद विकासखंड के अध्यापकों द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2025 को दोपहर 2ः00 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को एरियर भुगतान की मांग को लेकर एक ज्ञापन सोपा जाएगा।
इस मौके पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील जिला अध्यक्ष शेख मोहम्मद हनीफ, श्री करण सिंह गौड़, गोपाल बामनिया, हितेंद्र मालवीय, शंकर लाल शर्मा, हनीफ खान मंसूरी, नानालाल पाटीदार, वाहिद सिद्दीकी, सेवाराम वर्षी, जगदीश उपाध्याय आदि अध्यापक साथियों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *