india24x7today।।खाचरोद शिक्षा विभाग के प्रभारी ब्लाक शिक्षा अधिकारी(बीओ) गुरुदत्त जोशी द्वारा पत्रकार के साथ अभद्रता से बात करते हुए और बेहुदा जुबान से जवाब देने का मामला सामने आया।
खाचरोद पुराने बस स्टैंड पर शनिवार 11: 30 बजे
सीएम राइस स्कूल के बच्चों को बस में बैठाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में कही ले जाया जा रहा था। पत्रकार चन्द्रभान सिंह देवड़ा ने बस में बैठे शिक्षकों से जानकारी पुछी वो जवाब देने में असमर्थ रहे, प्रभारी बीओ गुरुदत्त जोशी आए और पुछने लगेकि क्या हुआ, पत्रकार ने कहा कि पत्रकारों को शासकीय स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता अभियान कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई, पत्रकार को जानते हुए भी यह कहा कि आप कोन हे में आपको नहीं जानता, और बदजुबानी व अपमानित बेहुदा शब्दों से बात की गयी। जो की पत्रकार को अपमानित करने का निंदनीय कृत्य किया है, बस स्टैंड पर खड़े सभी दुकानदार भी देखने लगे।
पीएम और सीएम के जनजागरुकता के महत्वपूर्ण कार्य योजना जैसे वृक्षारोपण व नशामुक्ति अभियान में सुचना ना देकर मिडिया को दुर रखना। कार्यक्रम पश्चात् पत्रकार द्वारा पुछा गया कि कार्यक्रम की सुचना मिडिया को नहीं मीलरही है तो बदसलूकी और बेहुदा जवाबो से बात करी और कहा कि आप कोन हम आपको नहीं जानते, आपको जो छापना है वो छाप देना, पत्रकार ने कहा कि किस तरह बात कर रहे हो आप , तो कहा मैं तो ऐसे ही बात करता हूं, जो छापना है वो छाप देना।
वर्षों से खाचरोद ब्लाक में जमे गुरुदत्त जोशी का व्यवहार सातवें आसमान पर है, पूर्व में भी इनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे, आधे समय स्कूलों से गायब रहकर अपने निजी कार्यक्रम में व्यस्त रहते हैं, इस तरह से शासकीय कार्य में बीलो को लगाकर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और बीना मीडया के बुलाए लीपापोती करते आ रहे है,
ऐसे शिक्षकों द्वारा शासकीय विद्यालयों की कार्य योजना कैसे निभाई जा रही है इसका उदाहरण प्रभारी बीओ गुरुदत्त जोशी द्वारा दिया गया जीसका विडियो भी उपलब्ध है।
नाराज़ पत्रकार ने कलेक्टर को विडियो भेजकर प्रभारी बीओ को तुंरत निलम्बित की कार्यवाही की मांग के साथ इनपर जांच बैठाई जाने की शिकायत मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन भी दर्ज कराई गयी है । साथ पत्रकार संगठन ने मंगलवार को जनसुनवाई में भी प्रभारी ब्लाक शिक्षा अधिकारी गुरुदत्त जोशी की शिकायत दी जाएगी।
