india24x7today|| दिनांक 26 जुलाई 2025 को शासकीय महाविद्यालय नागदा में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत सैनिक भवानी सिंह शेखावत को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। भवानी सिंह ने अपने सैनिक जीवन की शुरुआत से लेकर कारगिल युद्ध और कारगिल विजय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की दगाबाजी का बेहतरीन जवाब दिया ।
भारतीय सैनिकों के शोर्य, त्याग, मेहनत, संघर्ष और जज्बे का उन्होंने सजीव वर्णन करते हुए बताया कि किस तरह कारगिल पर भारतीय सेना ने विजय प्राप्त की। पाकिस्तान के ऑपरेशन भद्र के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय शुरू कर पाकिस्तानी घुसपैठियों का मुंह तोड़ जवाब दिया और उन्हे खदेड़ दिया । साथ ही उन्होंने अग्नि वीर योजना में भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया कि सरकार की अग्निवीर योजना विधार्थियो के लिए वरदान साबित होगी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भास्कर रेड्डी ने की। उन्होंने महाविद्यालय की ओर से आमंत्रित मेहमान सैनिक भवानी सिंह का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को जीवन मे अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.ओपी परमार द्वारा किया गया । विजय दिवस समारोह में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण मौजूद रहे और इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थीयो ने भाग लिया।
क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नरूका ने आभार व्यक्त करते हुए सैनिक जीवन और उनके त्याग और बलिदान का गुणगान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ सुनील प्रसाद, लाइब्रेरी प्रभारी जटावन, एनसीसी प्रभारी डॉ. मिश्रा, एनएसएस प्रभारी डॉ उषा वर्मा, डॉ अंजू ठाकुर, डॉ पटेल, डॉ प्रिती, डॉ डौडिया, डॉ सोनाक्षी सोलकी, डॉ सविता मरमट, डॉ आशाराम चौहान, डॉ पवन अहीरवार एवं बड़ी संख्या मेँ विद्यार्थी उपस्थिति थे।
