india24x7today।। संपादक राजु गुप्ता।।नगर में विधुत विभाग द्वारा जब से मीटर बदलने ठेका लागू हुआ तब से आमजनता बहुत ज्यादा रीडिंग का बिल हजारों में भुगतान करने में परेशान हो रहे है।
क्या है मामला
शहर में जब से नए नियमानुसार विधुत विभाग ने पुराने मीटर निकालकर नए स्मार्ट मीटर लगाए तब से ही आमजनता प्रताड़ित हो रही है जबकि आमजनता से चुनाव में किए वादे 100 रुपए का बिल बिजली 24 घंटे आमजनता को मिलेगी लेकिन ऐसा नही सरकार के द्वारा एक योजनाओं का लाभ देने में लगी हुई दूसरी और बिजली विभाग को आदेशानुसार डिजिटल प्रक्रिया के अनुसार शहर में जगह जगह पर मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश विधुत विभाग को दे रखा है।ऐसी दोहरी नीति से आमजन प्रताड़ित हो चुकी क्योकि जिस परिवार की मासिक आय 5 से 10 हजार रुपए है वह परिवार भी 3000 से 5000 हजार का बिल भुगतान कर रहा है।जबकि घर वही संसाधन वही परिवार के सदस्य वही बस बदलाव यही हुआ कि विधुत विभाग द्वारा पुराना मीटर निकालकर स्मार्ट मीटर लगाया तब से ही अधिक रीडिंग बन रही और उसका बिल हजारों में आ रहा है।जब उपभोक्ता अपने अधिक बिल की जानकारी लेने के लिए बिजली विभाग में जाता है।तो वहाँ कर्मचारी यह बात बोलकर भगा देते है।कि बिल सही है आपका जितनी रीडिंग बनी उतना बिल आआया है उपभोक्ता बहुत उम्मीद लगाकर विभाग के अधिकारी से मिलते है तो उनका भी नही जवाब आता है।आआख़िर आमजन की इस समस्या का समाधान कोन करेगा कोन सुनेगा गुहार ज्यादा पेसो का बिल भुगतान से प्रताड़ित हो रहा दयनीय स्थिति के परिवार।
*सरकार की दोहरी नीति की भूमिका निभा रहा विधुत विभाग जिम्मेदार कोन……*
नागदा शहर में भी चर्चा का विषय बना चुका है अपनी समस्या जो कि विधुत विभाग से प्रताड़ित अधिक रीडिंग का बिल का भुगतान करते करते हो गए हताश क्योकि आमजन विधुत विभाग के चक्कर लगा लगाकर हो रहे परेशान क्योकि इस समस्या के लिए नागदा अनुविभागीय कार्यालय जाकर आवेदन ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री द्वारा CM हेल्पलाइन करने बाउजूद भी नही मिल समाधान सभी से परेशान होकर अब यह मामला शोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है मोबाइल के ग्रुपों में भी सभी रहवासी नागदा के अपनी समस्या लिखकर लिखकर पोस्ट कर रहे है।फिर भी जनप्रतिनिधियों सहित विभाग के जवाबदार अधिकारी आमजनता की गम्भीर समस्या पर ध्यान देने को तैयार नही।
*विधुत मंडल ने मचा रहा आतंक जिससे आमजनता में आक्रोश…..*
नागदा शहर की आमजनता में विधुत मंडल के खिलाफ स्मार्ट मीटर लगने ज्यादा बिजली बिल आने का आक्रोश हो रहा है वह दिन दूर नही एक बार फिर बिजली बिलों की आग लगाकर होली मनाई थी आवेदन ,ज्ञापन,धरना प्रदर्शन, बसंत पैलेस विधुत ऑफिस,डिवीजन जन ऑफिस,नागदा शहर में बिजली एक ऑफिस जिसको टाउन कहा जाता इन सभी जगह का घेराव कर अपनी इस समस्या का निधान के लिए सड़कों पर आमजनता को आना होगा इस पूरे मामले कोई भी जनहानि या बिजली विभाग में तोड़ फोड़ या कर्मचारी अधिकारी से मुठ भेड़ होती तो उसकी संपूर्ण जवाबदारी स्थानीय प्रशासन,सरकार की होगी।क्योकि यहां की जनता अपनी आय से ज्यादा बिजली बिल का भुगतान कर कर के प्रताड़ित होकर परेशान हो गई।
देखना अब यह होगा कि सरकार और जनप्रतिनिधि,बिजली विभाग क्या निर्णय लेते है।आमजनता की गम्भीर विषय को लेकर नही तो इस शहर की जनता विशेष कर ग्रहणी महिला भी सड़को पर आकर आंदोलन करेगी।क्योकि यहां की जनता हताश हो चुकी है।इनके द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के बाद।
जब भी मीडिया स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारी से इस विषय पर चर्चा करने लिए समय मांगते है तो कभी मीटिंग या फिर मेंटिनेंस कार्य,फिर उज्जैन ड्यूटी लगने के नाम पर छुपते रहते है।या फिर यह कहते कि आपको कॉल कर बताता हूं लेकिन साहब इतने व्यस्त रहते की जनप्रतिनिधि,उच्च अधिकारी का ध्यान समय रहता है।बस मीडिया के लिए समय की कमी रहती है।
