india24x7today।।-महाकांल एवं खाटु श्याम के भक्तो के साथ ही यात्रियो को एक शहर से दुसरे शहर आने जाने हेतु ट्रेनो की अधिक से अधिक सुविधा मिले एवं रेलवे की आय में भी वृद्धि हो इस हेतु समाजसेवी राजेश सकलेचा भाईजी विगत 27 माह से हिसार-कोटा ट्रेन को नागदा-रतलाम-उज्जैन तक बढ़ाने हेतु प्रयासरत है ।
इस 27 माह के अन्तराल मे समाजसेवी राजेश सकलेचा भाईजी के द्वारा उक्त ट्रेन के विस्तार हेतु अथक प्रयास किये है जिसके तहत सकलेचा द्वारा रेल मंत्री एव सांसद जी को पत्र द्वारा एवं विधायक, रतलाम एव कोटा डीआरएम से रूबरू मिलकर पत्र भी दिये है।
सकलेचा ने पुनः प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सभी जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि महांकाल एवं खाटु श्याम के भक्तो के साथ ही रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व पर यात्रियो की सुविधा हेतु हिसार-कोटा ट्रेन को शीघ्र नागदा-रतलाम-उज्जैन तक बढावाने हेतु अपनी अहम भुमिका निभाये।
विशेष अनारक्षित ट्रेने चालु की जाय –
सावन महीना एवं रक्षा बधंन, जन्मअष्टमी पर्व को ध्यान रखते हुए अनारक्षित ट्रेने चालु की जाए। वर्तमान में ट्रेनो में अनारक्षित (जनरल) डिब्बो की संख्या कम या नही होने से रेल यात्रा के दोरान यात्रियो को परेशानियो का सामना करना पड़ता है, इसके लिये लंबी दुरी की स्पेशल पुर्णतः अनारक्षित ट्रेने चलाई जाना चाहिये जिससे अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल सकेगा साथ ही रेल्वे के आय मे भी बढोतरी होगी।
सांसद एव डीआरएम को सौपेंगे पत्र –
सकलेचा ने बताया कि उक्त ट्रेन हेतु अभियान चलाया गया था जिसमें नगर की कई समाजिक सस्थाओ ने उक्त ट्रेन की मांग का समर्थन करते हुए सांसद जी एव डीआरएम जी के नाम पत्र दिये गये जो रूबरू मिलकर पत्र सोपेगे साथ ही इसके पूर्व मे भी पोस्ट कार्ड लिखो अभियान चलाया गया था जिसमें नगर की जनता ने रेल मंत्री जी को भेजे गये थे।
जन्माष्टमी पर्व पर रेलमंत्री हिसार-कोटा ट्रेन की सौगात दे-
सकलेचा ने बताया कि लंबे समय से रेल यात्रियो की सुविधाओं के लिये रेल मंत्रालय, डीआरएम, सांसद महोदय एवं विधायक महोदय के समक्ष मांगे रखी गई। जिसमें प्रमुख रूप से हिसार-कोटा ट्रेन को नागदा अथवा उज्जैन रतलाम तक बढ़ाने हेतु पत्र लिखे गये। साथ ही इन्दौर से फतियाबाद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, देवास होकर पुनः इन्दौर के लिये सर्कुलर ट्रेन, कोटा-नागदा को रतलाम तक बढ़ाये जाने, इन्दौर-नागदा के बीच वंदे मेट्रो प्रारम्भ करने, इन्दौर से पालीताना वंदे भारत ट्रेन, इन्दौर से प्रारम्भ होकर अहमदाबाद, कोटा, भोपाल तक पुर्णतः अनारक्षित ट्रेन चलाये जाने के साथ ही धार्मिक पर्वो पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनो के संचालन हेतु मांगो के लिये पत्र सौपे गये।
