india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।रूपेटा रोड स्थित शासकीय महाविद्यालय नागदा में बलराम जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी बी रेड्डी द्वारा की गई।
कार्यक्रम में बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र जावेद खान एवं बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अर्चना यादव ने बलराम के व्यक्तित्व से संबंधित प्रेरणादायक विचारों को साझा किया। प्राचार्य ने बलराम के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं की व्याख्या करते हुए बताया कि किस प्रकार बलराम जी का व्यक्तित्व किसानों के जीवन से जुड़ा हुआ है और वे हल धारण कर कृषकों के महत्व को प्रतिबिंबित करते हैं।
कार्यक्रम को वरिष्ठ ग्रंथपाल वासुदेव जटावन, डॉ के पी एस नरूका, डॉ शिव शंकर पटेल, सी एल डोडिया, डॉ प्रीति कनोजिया, डॉ सविता मरमट, डॉ रचना खंडेलवाल, डॉ पवन कुमार अहिरवार आदि प्रोफेसर एवं विद्यार्थियों ने मिलकर सफल बनाया।
