india24x7todaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।: शासकीय महाविद्यालय नागदा में शासन के निर्देशानुसार एनसीसी एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव-स्वतंत्रता के संग‘‘ अभियान का आयोजन दिनांक 9 अगस्त से 14 अगस्त तक विभिन्न चरणों में मनाया गया । इसके अंतर्गत रंगोली, पोस्टर निर्माण तथा राखी निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता एवं स्वच्छता थीम पर स्वयं की कलाकृतियों का निर्माण किया ।
महाविद्यालय द्वारा दिनांक 14 अगस्त को हर घर तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया जो नगर पालिका से शुरू हुई तथा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुराने बस स्टैंड पर समाप्त हुई । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पी बी रेड्डी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है साथ ही प्रदेश सरकार का यह अभियान स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैला कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती प्रदान करता है ।
रैली में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ हिस्सा लिया तथा लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
