February 5, 2026
IMG_20251003_202505

india24x7todaynews।।संपादक राजु गुप्ता।।-नागदा जर्नालिस्ट क्लब का विस्तार करते हुए नागदा जर्नालिस्ट क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संचालक राजेश सकलेचा भाईजी द्वारा खाचरोद, झारड़ा, बड़ाबदा एव बडनगर मे नागदा जर्नालिस्ट क्लब का गठन किया गया तथा अध्यक्ष एवं सचिव की नियुक्ति की गई।

सकलेचा ने बताया कि

नागदा जर्नालिस्ट क्लब का गठन करने का उद्देश्य पत्रकारो के कई अहम मुद्दो को लेकर क्लब को संगठित करना है जिसमें प्रमुख रूप से पत्रकारो की सुरक्षा के साथ ही पत्रकारों के लिए आवास, स्वास्थ्य, पेंशन और अन्य सुविधाओं के बारे में क्लब के माध्यम से प्रशासन के समक्ष मुद्दे रखने पर जोर दिया जायेगा। साथ ही क्लब में नए सदस्यों के जुड़ाव से विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जायेगा।

सकलेचा ने बताया कि

खाचरौद क्लब के गठन के अंतर्गत अध्यक्ष दिलीप बुदीवाल व सचिव कैलाशचन्द्र नायक, झारडा क्लब में अध्यक्ष पारस चौरडिया व सचिव राहुल पोरवाल, बडावदा क्लब में अध्यक्ष शिरिष सकलेचा तथा बडनगर क्लब में अध्यक्ष राजकुमार जैन व सचिव अर्पित खाबिया को नियुक्त किया गया। नवीन क्लब गठन के पश्चात् मनोनित हुए अध्यक्ष व सचिव को बधाई एव शुभकामनाए दी।

सकलेचा ने बताया कि

पत्रकारो को स्वास्थ्य बीमा के अतंर्गत 100 प्रतिशत बीमा लाभ मिलना चाहिये तथा पत्रकारो के स्वास्थ का संपूर्ण खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाना चाहिये। नगर के पत्रकारो को सोसायटी के लिये शासकीय भूमि का आवंटन किया जाना एव पत्रकारो को बैठने के लिये भवन निर्माण करना आवश्यक है ताकि वे आपसी विचार विमर्श एक साथ बैठकर कर सके।

अन्य शहरो मे होगा। गठन शिघ्र –

 महिदपुर, ताल, उन्हेल अन्य शहरो मे क्लब का गठन किया जायेगा।

उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन एव सुचना प्रभारी जया बघेलने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *