india24x7tosaynews।। संपादक राजु गुप्ता।।यूं तो नागदा सभी जगह से यातायात एवं लोगों के आवागमन के मामले में सुगम माना जाता है। ओर नागदा शहर में प्रत्येक दिन कोई न कोई बाहर का व्यक्ति आकर रहना शुरू कर देता है। नागदा नगर रेलवे मार्ग से भी सुगम माना जाता है। ऐसी परिस्थिति में दिल्ली में हुई घटना एवं बाहरी लोगों का आना इस बात को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। हम आपको बता दें कि नागदा नगर में पहले भी किराये के मकान में किराएदार की हत्या ओर बिना रिकार्ड के रहने की घटनाएं हो चुकी है।जिसको लेकर हत्यारों को ढूंढना ओर घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर के पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उसे समय पुलिस द्वारा मकान मालिकों को सख्त निर्दश देकर अपने-अपने किराएदारों से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाना अनिवार्य किया गया था। पिछले 1 वर्ष से अधिक हो समय हो चुका है जिस पर मकान मालिकों के द्वारा किराएदारों के दस्तावेज सत्यापन नहीं कराए गए हैं। या पुलिस द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।जो अपने आप में गंभीरता का विषय बना हुआ है हम पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि नगर के सुरक्षा बनाए रखने के लिए शीघ्र अति शीघ्र से नगर में किराएदारों का सत्यापन करने का कार्य आवश्यक रूप से करें ।नागदा से विशेष रिपोर्ट
