India24x7todaynews ।। दयाराम चंद्रवंशी।।सड़क खराब होने से आवागमन में ग्रामीणों व स्कूल बच्चे को हो रही परेशान, खाचरोद के ग्राम पंचायत सूरेल सदंला गांव के लोगों की समस्या, शिकायत के बाद जिम्मेदार नहीं देते है ध्यान

यह है मामला
सुरेल संदला आजादी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास तो हुआ है लेकिन आज भी ग्रामीण अंचल के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्राम पंचायत सुरेल में आज भी आवागमन, एवं संचार सुविधा सहित अनेक समस्याएं बनी हुई है। खासकर खाचरोद तहसील के गांव सुरेल संदला के लोगो अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।यहाँ कुछ काम तो हुए है जबकि कई योजनाओं का क्रियान्वयन सिर्फ फाइलों में ही दबा हुआ है। गांव में बनी पक्की सड़क के हालात बदतर हो चुके हैं। सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है। गिट्टी और कांक्रीट निकल आई है। यहाँ से निकलने वाले लोग व स्कूल के बच्चे परेशान होते हैं। दो पहिया और साइकिल से आने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई जगह सड़क पर गढ्ढे भी निकल आये। सड़क पर जगह जगह दरारें भी आ गई। गांव को लोंगों को परेशानी इससे और भी बढ़ गई है। इसके अलावा गांव में अन्यसमस्या भी है। नागरिक समस्या से जूझ रहे है।
