February 5, 2026
New-Project-12-1 (1)

india24x7today।। संपादक राजु गुप्ता।।आवास योजना हितग्राहियों के खाते में डालते ही लाल टपकने लगी दलाल और भ्रष्ट अधिकारियों के साथ साथ छट्टू नेताओं की

क्या है मामला

मामला मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा डाली गई आवास योजना की राशि का है।जैसे हितग्राहियों के खाते में राशि डाली। यह बात सुनकर कुछ भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों एवं छट्टु नेताओ के मूंह से लार टपकने लगी ।जी हां यह वही भ्रष्ट अधिकारी एवं छट्टू नेता है ।जो गरीब लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। और आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 30 से ₹50000 तक की राशि वसूल लेते हैं। पूर्व में कुछ छट्टू नेता तो आवास योजना की दलाली कर करके ही बहुत सी संपत्ति बना ली है ।और इन छट्टू नेताओं के साथ कुछ भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी भी लिप्त हैं। जो पहले तो इन भोली भाली गरीब जनता को नियम एवं कानून के नाम पर डराते हैं ।फिर इन छट्टू नेता एवं दलालों के माध्यम से काम कर देते हैं। पूर्व में भी कई वार्डों में कुछ जनप्रतिनिधियों एवं छट्टू नेताओं के द्वारा शासकीय कर्मचारियों के साथ मिलकर इस तरह का भ्रष्टाचार किया गया है। इसके कुछ दस्तावेज हमारे पास सुरक्षित रखे हैं ।जो समय आने पर उजागर किए जाएंगे ।कुछ गरीब हितग्राहियों तो इन लोगों से इतने डरे हुए हैं कि नाम ना बताने की शर्त पर यह जानकारी उपलब्ध कराई है। हम इस समाचार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं कलेक्टर महोदय से अपील करते हैं कि इस तरह का भ्रष्टाचार से गरीब एवं भोले वाली जनता को बचाने का कोई वैकल्पिक उपाय करना चाहिए और दोषी मिले छट्टू नेता वह दलालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं पर गरीब ओर जरूरतमंद लोगों का पुरा अधिकार है और हम नगर की जनता से अपील करते हैं कि अगर कोई शासन प्रशासन एवं छट्टु नेताओ व दलालों के द्वारा आप को परेशान किया जा रहा है तो आप सीएम हेल्प लाइन व कलेक्टर महोदय को गोपनीय‌ शिकायत कर सकते हैं।आप की जानकारी भी गोपनीयता रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *