February 5, 2026
bhrastachar_1

india24x7today।। संपादक राजु गुप्ता।।महिदपुर झारडा तहसील ग्राम पंचायत गेलाखेड़ी का मामला, आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू, समीपस्थ ग्राम पंचायत में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर कागजों में तो वारिसों के नाम चढ़े हुए हैं। लेकिन खसरा नकल में नाम नहीं हैं। 

ग्राम पंचायत गेलाखेड़ी जो कि जनपद पंचायत महिदपुद के अंतर्गत आती है। यहां पर ताराबाई पति माधुजी बलाई निवासी गेलाखेड़ी जिनकी मृत्यु 23 दिसंबर 2023 को हो चुकी है। जिनके वारिसानों में पुत्र भंवरलाल, पुत्री कमलाबाई, चतरबाई, जमनाबाई हैं। लेकिन खसरा नकल में इनके नाम नहीं चढ़ाए जाने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। लेकिन ग्राम पंचायत के दस्तावेजों में इनके नाम लिखे गए हैं। जो कि अभी भी हैं। 

इस संबंध में तहसीलदार शौकत अली खान ने बताया कि

चतरबाई नाम महिला ने आरोप लगाया था कि भाई भंवरलाल ने पटवारी के साथ मिलकर वसीयत में से नाम हटाया है। इस संबंध में महिदपुर न्यायालय में प्रकरण भी चल रहा है। हमारे पास तो नकल के लिए आवेदन आया था। जिसके लिए संबंधित को कहा गया कि नकल की प्रति उन्हें उपलब्ध कराई जाए। वहीं आपने बताया कि वसीयत में से किसी का नाम हटाया नहीं गया है। 

 जबकि जमनाबाई ने आरोप लगाया कि

हमारा नाम इसमें से कटवाया गया है। जो कि ऑनलाईन दिखाई नहीं दे रहा है। इस मामले में अन्य ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने फर्जी वसीयत बनाकर तीनों बहनों के नाम काटे और बंटवारा भी फर्जी रूप से कर दिया गया है। हमने वकील के माध्यम से जानकारी निकालने के लिए आवेदन दिया है। जबकि इन्होंने भंवरलाल के नाम पर संपूर्ण वसीयत फर्जी तरीके से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *